राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने सिंगापुर में दम तोड़ा


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने शनिवार को सिंगापुर में दम तोड़ दिया। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य रहे, लेकिन बाद में उनको समाजवादी पार्टी से बाहर कर दिया गया था। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे तथा समाजवादी पार्टी को हाईटेक करने वाले अमर सिंह की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।


राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 साल की आयु में शनिवार की दोपहर बाद निधन हो गया। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज किया जा रहा था। समय-समय पर ट्विटर पर अपनी सक्रियता दर्ज कराने वाले अमर सिंह ने शनिवार को ही करीब तीन घंटा पहले बकरीद की बधाई देने के साथ बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उनको नमन भी किया। अमर सिंह के प्रोफाइल को देखकर लगता है कि वह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।


राज्यसभा सदस्य तथा समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह 64 वर्ष की आयु में शनिवार की दोपहर बाद निधन हो गया। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज किया जा रहा था। वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहां पर था। उनकी किडनी 2013 में खराब हो गई थी।


वक्त से बड़ा ताकतवर कोई नहीं। कभी अमर सिंह की मुट्ठी में सत्ता थी। कॉर्पोरेट व बॉलीवुड के तमाम लोगों की उनके यहां लाइन लगती थी। अमर सिंह अपने वक्त में बेहद ताकतवर थे। सदी के नायक अमिताभ बच्चन के साथ अनिल अंबानी से उनकी करीबी किसी से छुपी नहीं है। दोस्तों के दोस्त और दुश्मनों ने सबसे बड़े दुश्मन थे।


समाजवादी पार्टी में अमर सिंह ने ग्लैमर का तड़का लगाया था। उनके बढ़ते कद को देखकर आजम खां ने पार्टी छोड़ दी थी। एक बार अमर सिंह पार्टी से दूर होने के बाद फिर करीब आए और मुलायम सिंह यादव ने उनको राज्यसभा में भेजा। अमर सिंह का समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव से छत्तीस का आंकड़ा था।  


अलीगढ़ में हुआ था अमर सिंह का जन्म : राज्यसभा सांसद अमर सिंह का अलीगढ़ का नाता रहा है। यहीं उनका जन्म हुआ। उनके पिता हरीशचंद ताले का कारोबार करते थे, जिनके नाम से हरीनगर मोहल्ला भी है। अमर सिंह बचपन में यहीं रहे। बाद में पिता ने कोलकाता में कोरोबार शुरू किया और मकान बेचकर परिवार को साथ ले गए।