पुलिस और बदमाशों में देर रात मुठभेड़, सिपाही समेत दो घायल


रायबरेली । लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया, जिसमें एसओजी का सिपाही सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करके फायरिंग की। जिसमें छोटू यादव निवासी बेहटा थाना भदोखर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक सवार दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस टीम ने घायल सिपाही और बदमाश को लाल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओजी टीम दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग भी कर रही है।


पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं ने बताया कि गुरुवार को लालगंज में एक सर्राफा व्यवसायी से लूट हुई थी। उसी में लालगंज पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया गया था। पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही थी।  देर रोकटोक पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जिसके बाद पुलिस ने फौरी कार्रवाई की है। अभी छानबीन चल रही है।