प्रेम बढ़ाती है कान्हा की मुरली, आकर्षण बढ़ाता है मोरपंख


कान्हा के जन्मदिन पर हर ओर उल्लास छा जाता है। जन्माष्टमी का त्योहार नई खुशियां लेकर आता है। जिस घर में राधा-कृष्ण का नाम लिया जाता है वहां खुशियां ही खुशियां रहती हैं। वास्तु में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में।


कान्हा को बांसुरी अतिप्रिय है। बांसुरी को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है। परिवार में प्रेम बढ़ता है। घर में अगर कोई बीमार है तो उसके तकिए के नीचे बांस की बांसुरी रखने से स्वास्थ्य लाभ होता है। मोरपंख के बिना कान्हा का शृंगार अधूरा माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ मोरपंख अवश्य लगाएं। रेशम के पीले कपड़े में मोरपंख को लपेटकर अपने साथ रखने से आकर्षण में वृद्धि होती है। पर्स में मोरपंख रखने से पर्स कभी खाली नहीं होता है। जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है उन्हें मोरपंख अपनी किताबों में रखना चाहिए। बच्चों को नजर दोष से बचाने के लिए उनके हाथ में मोरपंख बांधना चाहिए। जन्माष्टमी की रात भगवान का अभिषेक केसर मिले हुए दूध से करें। कान्हा को माखन मिश्री बहुत पसंद है, उन्हें माखन का भोग लगाएं। घर में भगवान श्रीकृष्ण का चित्र लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वासुदेव द्वारा कान्हा को टोकरी में लेकर नदी पार करने वाला चित्र घर में लगाने से कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। कान्हा का माखन खाते हुए चित्र रसोई घर में लगाएं। ऐसा करने से भंडार भरे रहते हैं।


इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।