प्रतिष्ठान बंद सड़कों पर भीड़


शाहजहांपुर : शनिवार को वीकेंड बंदी के तहत बाजार बंद रहे। लेकिन आवाजाही सामान्य रही। पुलिस ने भी पूरी ढिलाई बरती। कोई रोका टोकी नहीं की। हालांकि लोग मास्क लगाकर निकले। लेकिन फिजिकल डिस्टेंसिग का अनुपालन नहीं हुआ।


सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर से लेकर केरूगंज तक प्रतिष्ठान बंद रहे। गलियों की दुकाने खुली रही। घरों से भी लोगों ने व्यापार किया। सड़कों पर फर्राटा भरते वाहनों से लोगें को बंदी का कोई अहसास नहीं हुआ। हालांकि पुलिस तिराहा, चौराहा पर मुस्तैद रही। लेकिन पुलिसिंग में सख्ती नजर नही आयी।


कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन


प्रशासन ने प्रमुख बाजारों समेत दफ्तरों में सैनिटाइजेशन कराया। कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर दिया गया। नगर निगम तथा फायद ब्रिगेड की टीम ने शाम तक विसंक्रमण अभियान चलाया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सैनिटाइजेशन किया गया।