कोविड संक्रमण में विस्तार को देख रहेगी साप्ताहिक बंदी


शाहजहांपुर : वीकेंड बंदी से रक्षाबंधन व ईद के त्योहार की खुशियां फीकी पड़ सकती हैं। प्रशासन ने कोविड संक्रमण में विस्तार को देख इस शनिवार व रविवार बाजार खोलने की मांग मानने से इन्कार कर दिया है। डीएम ने स्वास्थ्य को सर्वोपरि बताया है। कुछ व्यापारियों ने त्योहार के चलते मिठाई बनाने के लिए शनिवार व रविवार को बाजार खोलने का आग्रह किया था।


क्या बोले व्यापारी


कोरोना काल में बाजार खोलने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य पहले कारोबार बाद में। व्यापारियों को इस पर चिंतन करना चाहिए।


किशोर गुप्ता त्योहार पर लॉकडाउन में बाजार खोलने की मांग की है, लेकिन प्रशासन जनहित पर ध्यान नहीं दे रहा।


कुलदीप सिंह दुआ, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल मिश्रा गुट त्योहार के मद्देनजर बंदी से छूट देनी चाहिए। शनिवार, रविवार को दुकानें बंद रहेगी तो सोमवार को मिठाई कैसे बन पाएगी।


सचिन बाथम, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल


व्यापारियों ने शनिवार व रविवार को बाजार खोलने की मांग की है। लेकिन कोविड संक्रमण के विस्तार को देखते हुए शनिवार व रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हमारे लिए स्वास्थ्य सर्वोपरि है। अगर शासन को कोई आदेश आता है, तो निर्णय लिया जाएगा। व्यापारियों को आपात काल में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।