कई बीमारियों में रामबाण औषधि माना जाता है आर्टिचोक

डॉक्टर्स कैंसर ह्रदय रोग जैसी बीमारियों में आर्टिचोक खाने की सलाह देते हैं। यूरोप अमेरिका और भारत में इसका अधिक इस्तेमाल होता है।



आर्टिचोक एक वनस्पति है, जिसकी कली का इस्तेमाल किया जाता है। इसे फ्रेंच आर्टिचोक के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। डॉक्टर्स कैंसर, ह्रदय रोग जैसी बीमारियों में आर्टिचोक खाने की सलाह देते हैं। यूरोप, अमेरिका और भारत में इसका अधिक इस्तेमाल होता है। लोग आर्टिचोक को सब्जी और सलाद में सेवन करते हैं। आइए आर्टिचोक के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं-


टॉक्सिन बाहर करता है


आर्टिचोक शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जबकि पेट संबंधी सभी विकार दूर हो जाते हैं। इसके लिए नियमित रूप से आर्टिचोक का सेवन करना चाहिए।


ह्रदय रोग में है फायदेमंद


इसमें हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया पाया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल कम या नियंत्रित होता है। इस गुण की वजह से हृदय रोग का खतरा कम रहता है। हृदय रोग से पीड़ित लोगों को आर्टिचोक का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप आर्टिचोक का सलाद भी खा सकते हैं।


वजन कम कर सकता है


इसमें फाइबर की अधिकता और कैलोरी की अल्पता होती है। इस वजह से यह बढ़ते वजन को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इसके सेवन से लगातार भूख लगने की समस्या से निजात मिलता है। वजन कम करने के लिए रोजाना आर्टिचोक का सलाद फायदेमंद हो सकता है।


मधुमेह में भी है असरदार


इसमें इथेनॉल और एंटीहाइपरग्लिसेमिक पाए जाते हैं। इसके सेवन से रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर नियंत्रित रहता है। साथ ही इसमें प्रोटीन की अधिकता होती है, जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता रहता है। मधुमेह के मरीज आर्टिचोक का सेवन बेहतर स्वास्थ्य के लिए कर सकते हैं।


डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।