घर में इन तस्वीरों को लगाने से दूर होता है दुर्भाग्य


लोग अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बात चाहे पेंटिंग की हो या फिर पोस्टर्स की। घर की दीवारों से लेकर घर कोने-कोने को पूरी शिद्दत के साथ सजाते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में हम कुछ ऐसी तस्वीरों को घर पर लगा लेते हैं, जो हमारे परिवार पर असर डालती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सजावट के लिए नीचे बताई गई तस्वीरों को इस्तेमाल करते हैं तो इससे दुर्भाग्य जाता है। इसके अलावा धन-संपदा में भी लाभ की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किस तरह की तस्वीरों को लगाना होता है शुभ-


1. मछलियों की तस्वीर- वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में तैरती मछलियों की तस्वीर लगाना शुभ होता है। कहते हैं कि इसे लगाने से घर के सदस्यों की आयु बढ़ती है।


2. सूर्योदय या पहाड़ों की तस्वीर- घर में सूर्योदय, बड़े पहाड़ और झरने-झील की तस्वीरों को लगाना शुभ होता है। वास्तुशास्त्र के  अनुसार, ऐसी तस्वीरें जीवन में आशा और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। यह तस्वीरें घर के सदस्यों का आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं।


3. हंसते हुए चेहरों की तस्वीर- घर हंसते-खिलखिलाते चेहरों की तस्वीर लगाना शुभ होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, इन तस्वीरों को लगाने से घर के सदस्यों में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहता है। घर के सभी लोग खुश रहते हैं।


4. भेड़ के बच्चे की तस्वीर- कहते हैं कि अगर भाग्य का उदय या प्रबल करना है तो घर में मेमना (भेड़ के बच्चे) का तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी तस्वीर धन लाभ के साथ भाग्य को भी उदय करती है।


5. बहते हुए पानी की तस्वीर- घर में नदी, तालाब, झरना और समुद्र की तस्वीरों को लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बहता हुआ पानी सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इन तस्वीरों को लगाने से बिगड़े काम बनने लगते हैं।


( इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)