घर खरीदते या बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं पड़ेगा पछताना


वास्तु शास्त्र में जिक्र है कि आखिर घर खरीदते समय या मकान बनवाते (Vastu Tips for Home) समय किन बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी भवन को बनाने या खरीदने से पहले उसके शुभ-अशुभ परिणामों के बारे में विचार करना चाहिए। कई बार लोग जल्दबाजी या हड़बड़ी में घर बनवा या खरीद लेते हैं। जिसके चलते उन्हें बाद में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपना घर बनवाने या खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि किन महत्वपूर्ण चीजों पर गौर करना जरुरी है।


घर खरीदते या बनवाते समय इन बातों का रखना चाहिए ध्यान-


1. घर खरीदते या बनवाते समय ध्यान रखें कि सूरज की रोशनी प्रवेश घर में बना हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में सूरज की रोशनी नहीं आती उस परिवार के सदस्य अस्वस्थ महसूस करते हैं।


2. घर में चारों ओर वेंटिलेशन के लिए जगह हो, ताकि परिवार के सदस्यों को ताजी हवा मिल सके। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में हवा के लिए खिड़कियां नहीं होती, वहां बीमारियों का आगमन होता है।


3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरुम का दरवाजा हमेशा बंद होना चाहिए। अगर ऐसा संभव नहीं है, वहां पर शीशा भी लगाया जा सकता है।


4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का बाथरुम बीचों-बीच नहीं होना चाहिए। वरना पारिवारिक कलेश के साथ आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।


5. घर के मेनगेट पर सीढ़ियों का होना अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा होना से घर में दुर्भाग्य आता है और तरक्की में भी बाधा पड़ती है।


6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मेनगेट पर गणेश जी की प्रतिमा लगाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।


7. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हमेशा हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। कहते हैं कि गहरे रंगों से बचना चाहिए।


8. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गृह प्रवेश की पूजा हमेशा सुबह के वक्त करना शुभ होता है।


(नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)