अयोध्या में पूजन, राममय हुई प्रहलाद नगरी


हरदोई : भक्त प्रहलाद की नगरी खुशियों में डूब गई। हर तरफ उल्लास, चेहरों पर ऐसी खुशियां जोकि कभी नहीं दिखी। ऐसा हो भी क्यों न, जिसकी सैकड़ों वर्षों से प्रतीक्षा हो रही थी वह दिन आ गया। अयोध्या में जैसे ही प्रधानमंत्री ने भूमि पूजन किया, वैसे ही पूरे जिले में जय श्रीराम के नारे गंज उठे। लोगों ने आपस में एक दूसरे को मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी छूड़ा कर खुशी जताई। पूरे दिन जिले में महोत्सव का माहौल रहा। घर में जहां महिलाओं ने भजन गाए, वहीं मंदिरों में शंखनाद व सियाराम के जयकारे गूंजते रहे। पूरा शहर राम के महोत्सव में डूब गया।


अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के भूमि पूजन को लेकर जिले में मंगलवार से ही काफी उत्साह नजर आ रहा था। मंगलवार की शाम लोगों ने दीप जलाए। बुधवार को पूरे शहर को आकर्षक झालरों से सजाया गया था। जगह-जगह श्री राम और सियाराम लिखे भगवा ध्वज लहरा रहे थे। शहर के प्रमुख मंदिरों और चौराहा को विभिन्न प्रकार से सजाया गया था। हर तरफ भगवा ध्वज फहराते रहे। पूरे दिन लोगों ने भूमि पूजन का उत्सव मनाया।


मंदिरों में हुई विशेष पूजा अर्चना : राम जन्म भूमि के पूजन को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी। शहर के प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर में माता-सीता और राम की विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं बाबा मंदिर को भगवा ध्वजों से सजाया गया। मंदिर तक जाने वाले मार्गों को भगवा ध्वजों से सजाया गया था। पूरे दिन पूजा अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा।


राममय हुआ पूरा शहर : राम महोत्सव को लेकर शहर को सजाया गया था। शहर का नुमाइश चौराहा को राम के चित्रों से सजाया गया था। इसके साथ ही नुमाइश चौराहा से ¨जदपीर चौराहा, राम दत्त चौराहा से बावन चुंगी तक पूरे मार्ग को सजाया गया था। इसके साथ ही शहर का हर प्रमुख मार्ग तोरण पताकों से सजाया नजर आया।


भाजपा कार्यालय पर हुई आतिशबाजी : भूमि पूजन के दौरान भाजपा कार्यालय पर मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी की गई। कार्यालय पर शंखनाद से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।


भंडारा कर बांटा प्रसाद : भूमि पूजन के दौरान शहर में लोगों ने कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया और राहगीरों को प्रसाद बांटा। लोगों ने भंडारे में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।


महिलाओं ने मंगल गीत व भजन गाए : घरों में भूमि पूजन के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए और भजन गाए। पूरे दिन घरों में रामनाम का गुणगान होता रहा।


लाइव देखा भूमि पूजन : अयोध्या में राम जन्म भूमि के पूजन का लाइव प्रसारण शहर में जगह-जगह देखा गया। घर से लेकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लोगों ने लाइव प्रसारण देखा और जय श्री राम के जयकारे लगाए। प्रसारण के दौरान लोगों की निगाह टीवी सेट पर लगी रही।


विभिन्न संगठनों ने भी महोत्सव में बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग : सवर्ण चेतना सभा की ओर कलक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष योगेश ¨सह के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। भाजपा के पूर्व विधायक गंगा ¨सह चौहान के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर ओपी ¨सह, अर्जुन ¨सह आदि मौजूद रहे। सवर्ण चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान शानू ने मुन्ने मियां चौराहा पर मिष्ठान वितरित किया।