अगर जन्माष्टमी के दिन करेंगे ये काम तो प्रसन्न होंगे कान्हा


जन्माष्टमी का त्योहार पास है। ऐसे में सभी घरों में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण की भक्तिभाव और विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। श्रीकृष्ण भक्त इस दिन का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन लोग भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए उपवास भी रखते हैं। लेकिन इस दिन कुछ उपायों को भी करके भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिन्हें करके जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को प्रसन्न किया जा सकता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से भगवान कृष्ण हर बिगड़े काम बना देते हैं। 


पूजा में शामिल करें पान-


शास्त्रों के मुताबिक, जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण की पूजा में पान का विशेश महत्व होता है। मान्यता है कि पूजा में पान का पत्ता शामिल करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पूजा के दौरान एक ताजा पान का पत्ता लें और उसमें ‘ऊं वासुदेवाय नमः’ लिखकर श्रीकृष्ण को अर्पित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से पूजा फलदायी होती है।


तुलसी पूजा-


जन्माष्टमी के दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी भगवान कृष्ण को प्रिय हैं। ऐसे में इस दिन तुलसी पूजन शुभ माना जाता है। कहते हैं कि शाम के समय तुलसी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए और 11 बार परिक्रमा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


ये काम न करें-


अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो किसी मंदिर में जाकर दीपक जला सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे के घर में तुलसी पूजा करने न जाएं। कहते हैं कि ऐसे में पूजा का फल नहीं मिलता है।


(नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )