सपने में पहाड़ या ऊंचाई से गिरने पर हो जाएं सावधान


नींद में सपने देखना आम बात है। अक्सर हम कई तरह के सपने देखते हैं जैसे खुद को किसी पहाड़ से गिरते हुए देखना या अचानक पैर फिसलने के कारण पहाड़ या बिल्डिंग से नीचे गिरना। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, हर एक सपने का अर्थ होता है। माना जाता है कि इस तरह के सपने जीवन में आने वाली मुश्किलों का संकेत देते हैं। इस तरह के सपनों को लेकर माना जाता है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आ सकती है। जानिए पहाड़, बिल्डिंग से गिरना और फिसलना जैसे सपनों के पीछे आखिर कौन से होते हैं संकेत-


अनजान जगह से नीचे गिरना- अगर आप सपने में खुद को किसी अनजान जगह से नीचे गिरते हुए देखते हैं, तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार, यह इस बात संकेत है कि आप किसी मुश्किल या परेशानी में पड़ने वाले हैं। इसके अलावा हो सकता है कि आप किसी बात से परेशान हों।


आसमान से गिरना- माना जाता है कि सपने में खुद को आसमान से गिरते हुए देखना अशुभ होता है। यह इस बात का संकेत है कि भविष्य में आप किसी परेशानी में पड़ने वाले हैं। कहते हैं कि इस तरह का सपना नींद पूरी न होने पर भी आता है। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम और नींद लेनी चाहिए।


पहाड़ से गिरना- स्वप्नशास्त्र के अनुसार, पहाड़ या ऊंचाई गिरने का सपना संकेत देता है कि आमदनी में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा जीवन में मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है।


घोड़े से गिरना- अगर कोई इंसान खुद को घोड़े से गिरते हुए देखता है तो माना जाता है कि भविष्य में उसे कोई नुकसान हो सकता है। कहते हैं कि इस तरह के सपने का संकेत यह भी होता है कि आर्थिक स्थिति में बाधा आ सकती है।


छत से गिरना- स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर कोई शख्स खुद को छत से गिरते हुए देखता है, तो उसे घर से निकाला जा सकता है। इस तरह के सपने भविष्य में पारिवारिक कलह का संकेत देते हैं।