सात जन्म के बंधन को अटूट बनाएंगे यह उपाय


दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहे इसके लिए प्रेम और विश्वास सबसे जरूरी है। इन दोनों में से कोई भी जरा सा कम हुआ तो रिश्ते की डोर डगमगाने लगती है। वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर खुशहाल दांपत्य जीवन को प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।


पति-पत्नी को नियमित भगवान शिव, माता पार्वती की उपासना करनी चाहिए। हर सोमवार को श्वेत वस्तुओं का दान करना चाहिए। तुलसी जी की प्रतिदिन पूजा करें। पति-पत्नी दोनों अपने भोजन से कुछ हिस्सा निकालकर प्रतिदिन चिड़ियों को दें। इससे प्रेम बढ़ता है। घर में जहां-तहां जूते और चप्पलों को बिखेरकर रखने से पति-पत्नी के बीच अनबन रहती है। इनका एक स्थान तय करें। बेडरूम में ऐसी कोई भी तस्वीर हो जिसमें दो या अधिक महिलाएं हों तो उसे तुरंत कमरे से हटा दें। पति-पत्नी के बेड के अंदर बर्तन, किताबें, टूटा सामान, खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखना चाहिए। घर-परिवार में शांति बनी रहे इसके लिए दान-पुण्य करते रहें। पत्नी अपने हाथ में पीली चूड़ी पहने ऐसा करने से भी दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। एक चुटकी सिंदूर पति के सिराहने रखें और सुबह बिस्तर पर उठने से पहले सिंदूर अपनी मांग में भर लें। शुक्रवार को पति-पत्नी को एक साथ फूलों की खरीदारी करनी चाहिए। सोने के कमरे में देवी-देवताओं की मूर्ति या चित्र लगाने से बचें।


इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।