लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अपने डाइट में इन 5 चीज़ों को जरूर जोड़ें


सेहतमंद रहने के लिए लीवर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। लीवर शरीर का अहम हिस्सा होता है ,जिसमें पाचन तंत्र की प्रक्रिया होती है। यह चयापचय और फैट को बर्न करने में मदद करता है। लीवर का वजन 3 पोंड तक हो सकता है। लीवर को जिगर और यकृत नामों से भी जाना जाता है। लीवर के सेहतमंद रहने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। अगर आप अपने खानपान में कोई लापरवाही बरतते हैं तो इसका असर पहले लीवर पर ही पड़ता है। इसके बाद शरीर पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने डाइट में इन चीजों को जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं-


1. चुकंदर का सेवन करें


इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद फैट को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। आप चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं, अथवा इसका जूस पी सकते हैं।


2. बादाम का सेवन करें


बादाम लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई की अधिकता होती है। इसके सेवन से फैट बर्न होता है। आप रोजाना सुबह और शाम में बादाम का सेवन कर सकते हैं। साथ ही लीवर भी मजबूत होता है।


3. पालक का सेवन करें


इसमें विटामिन-ए और ग्लूटेथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो लीवर के लिए लाभदायक साबित होता है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। आप अपने डाइट में पालक को जरूर जोड़ें।


4. विटामिन-सी युक्त चीज़ों का सेवन करें


लीवर को सेहतमंद रखने के लिए अपने डाइट में विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को जरूर जोड़ें। विटामिन-सी नींबू, मौसमी, कीवी, काजू आदि चीज़ों का सेवन करें।


5. ग्रीन टी पिएं


इसमें एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं जो लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं। आप रोजाना 3-4 कप ग्रीन टी पी सकते हैं। ध्यान रहें कि दूध वाली चाय लीवर के लिए नुकसानदेह होती है।


डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।