कोरोना का खतरा अभी टला नहीं बरतें सावधानी


शाहजहांपुर I कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अगर हम लापरवाही बरतते रहे तो इस संकट से निजात नहीं मिल सकती। संक्रमण से बचने के लिए हमे संयम का परिचय देना होगा। सरकार के निर्देशों पर अमल करना होगा। सहयोगी भूमिका निभानी होगी। क्योकि सजगता से ही कोरोना संकट को दूर किया जा सकता है। शाहजहांपुर की जनता ने जैसे जनता कफ्र्यू में उत्साह को दिखाया था। वैसी ही सावधानी बरतने की जरुरत है।


बरतें संयम, बीमारी उम्र देखकर नहीं करती हमला


कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को लेकर जिले में अब गली-मोहल्लों में चर्चा होने लगी है। खतरा नहीं टलने और दूसरी बातों को लेकर लोग आपस में बात करते हुए नजर आते हैं। सुरक्षा के लिए और ऐसी बातों का पालन करने और सजगता बरतने की बात कहते हुए नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि वायरस का खतरा बरकरार है, इसलिए लापरवाही से काम बिगड़ सकता है। खतरे से निपटने के लिए खुद को तैयार करना होगा। सरकार के प्रयासों को सहयोग देकर वायरस के खतरे को टालना होगा। दो दिन की बंदी का भी पूर्ण रूप से पालन करना होगा। क्योकि बीमारी उम्र देखकर हमला नहीं करती। इसके लिए संयम से काम लेना होगा।


रक्षाबंधन पर बाजारों में दिख रही भीड़


तीन अगस्त को रक्षाबंधन है। बाजारों में भीड़ दिख रही है। दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग तो बिना मास्क के ही दुकानों पर पहुंच रहे हैं। हम अपने ही प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। जबकि हमारी सावधानी की हमारा बचाव है। संपर्क में आने से कई लोग संक्रमित हुए है। कोविड अस्पताल में भर्ती है। कई लोग सही होकर घर पहुंच चुके हैं।


कंटेनमेंट जोन में सर्तकता बरतने की जरुरत


शाहजहांपुर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 812 हैं। 354 लोग सही भी हो चुके हैं। बाकी एक्टिव है। प्रशासन ने संक्रमितों के एरिया को सील कर दिया है। सील एरिया में भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कई ऐसे कंटेनमेंट जोन हैं। जहां लोग घूमते हुए नजर आते हैं। पुलिस को देखते ही घरों में घुस जाते हैं।