गुरु और शुक्र के समसप्तक योग से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ


शुक्रदेव 1 अगस्त से अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश से समसप्तक योग बनेगा। दरअसल शुक्र देव बीते चार महीनों से वृषभ राशि में चल रहे थे। अब शुक्र देव के राशि परिवर्तन के समय देवगुरु बृहस्पति धनु राशि में होंगे। ऐसे में शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करते समय उनके साथ राहु और बुध ग्रह भी होंगे। इसके अलावा धनु राशि में गुरु के साथ केतु भी मौजूद रहेंगे।


ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इन सभी ग्रहों की एक-दूसरे के सातवें घर में दृष्टि रहेगी। शुक्रदेव पूरे एक माह तक मिथुन राशि में रहेंगे। कहा जा रहा है कि बृहस्पति और शुक्र समसप्तक योग का इन राशियों को लाभ मिलेगा।


मेष राशि- ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस सप्तम योग का लाभ मेष राशि के जातकों को मिलेगा। इन लोगों की मानसिक और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी।


वृषभ राशि- ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है।


मिथुन राशि- इस राशि के जातकों को कला और सांस्कृतिक क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है।


कर्क राशि- माना जा रहा है कि इस राशि के जातकों का दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।


तुला राशि- ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस राशि के लोगों के अटके काम बनेंगे।


सिंह राशि-  ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस राशि के जातकों को नौकरी या पद प्रतिष्ठा हो सकती है।


कन्या राशि- कहा जा रहा है कि इस राशि के लोगों के लिए काम में परिवर्तन शुभ रहेगा।