देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार


नई दिल्ली I देश में दिन पर दिन कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख के आंकड़े को पार गया है। संबंधित सरकारों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक स्थिति ये हो गई है कि देश में केवल दिनों में कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।


संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राहत की भी खबर है। भारत में रविवार को कोविड-19 के मौजूदा संक्रमितों लोगों की तुलना में ठीक हो चुके लोगों को संख्या 304043 अधिक हो गई है। अब तक कुल 6.77 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।


मंत्रालय ने कहा, कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 677422 हो गई है। रोगियों के ठीक होने की दर फिलहाल 62.86 प्रतिशत है। देश में अब भी 3,73,379 लोग उपचाराधीन हैं। इससे पहले मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घट रही है और फिलहाल यह 2.49 प्रतिशत है। इसका श्रेय अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बेहतर क्लीनिकल प्रबंधन को जाता है। 


मंत्रालय ने कहा कि भारत, दुनिया में कोविड-19 के मरीजों की सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में एक है। मंत्रालय ने बताया कि कुल 13791,869 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रति दस लाख लोगों में से 9994.1 लोगों की जांच की जा रही है। देश में कुल 1,262 जांच प्रयोगशाला हैं, जिनमें सरकारी क्षेत्र की 889 और 373 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 26 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।