बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का सिक्यॉरिटी गार्ड कोरोना से संक्रमित


नई दिल्ली I बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का सिक्यॉरिटी गार्ड मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। रेखा के बाकी स्टाफ का टेस्ट किया गया है। गार्ड का ट्रीटमेंट चल रहा है। रेखा के बंगले का सैनिटाइजेशन भी किया जा चुका है। हालांकि इस बारे में फिलहाल रेखा की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।


बता दें कि रेखा से पहले भी कई सेलेब्स के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें आमिर खान, करण जौहर और बोनी कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हैं। 


अमिताभ और अभिषेक शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं


अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने शनिवार देर रात ट्वीट कर जानकारी दी कि दोनों की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


अमिताभ ने पहले ट्वीट किया, 'मुझे जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।' उन्होंने यह भी लिखा , 'पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।'


इसके बाद अभिषेक ने ट्वीट किया, 'आज मैं और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।'