बिजली कड़कने के साथ बारिश के आसार


लखनऊ I मानसूनी हवाएं फिर राजधानी और आसपास के इलाकों में पूरे प्रभाव में हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार को सामान्य से लेकर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने एक बार फिर ऐसा पूर्वानुमान जारी किया है।शुक्रवार को उमस रही लेकिन बादलों की आवाजाही की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत रही। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ एक स्थानों पर दिन में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में 0.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।