15 साल साथ रहने के बाद पत्नी बोली- आदतें बदलकर मॉडल जैसा बनो ,वरना नहीं रहूंगी साथ


रांची I झारखंड के रांची में पुलिस ने अजीबो-गरीब मामला पहुंचा। 15 साल से साथ रह रही पत्नी को अब पति की आदतें खराब लगने लगी हैं। वह पति को मॉडल जैसा देखना चाहती है। आदत नहीं बदलने पर छोड़ देने की भी धमकी दी। 


सहेलियों के बीच आती है शर्म :


पत्नी बोली तुम्हारे इस पहनावे से सहेलियों के बीच मुझे अब शर्म आती है। तुम्हारे साथ चलने में अजीब सा अहसास होता है। बावजूद इसके जब पति नहीं बदला, तो रिश्तों में दरार आने लगी और मामला मध्यस्थता केंद्र पहुंच गया। यह परिस्थिति शादी के 15 साल बाद पैदा हुई। बढ़ते विवाद को देखते हुए पति कामता कुमार (नाम बदला हुआ) सुलह-समझौता के लिए मध्यस्थता केन्द्र पहुंचे, जहां उसकी पत्नी श्वेता देवी (नाम बदला हुआ) बोली मुझे मॉडल पति चाहिए। ये अपने आप को बदले नहीं, तो आगे का रास्ता देखें।  


पड़ोसन को देख श्वेता में आया बदलाव 
साधारण परिवार का लड़का कामता कुमार आज से 20 साल पहले मुंगेर के एक गांव से रांची पहुंचा था। पहले छोटी-मोटी नौकरी की। मेहनत की बदौलत अपना व्यवसाय खड़ा किया। 2005 में साधारण परिवार की लड़की श्वेता के साथ उसकी शादी हुई। सब कुछ सामान्य चलता रहा। 2015 में पंडरा इलाके में पत्नी के नाम पर जमीन ली। तीन साल बाद गृह प्रवेश किया। जहां श्वेता को नई सहेलियों के साथ पड़ोसन भी मिली। देखते-देखते दो बच्चों की मां श्वेता पूरी तरह से बदल गई। जिस पति के हर काम में हाथ बंटाती थी। नए घर में आने के एक साल बाद दूर रहने लगी। उसका पहनावा जिंस-टॉप हो गया। घर का खर्च काफी बढ़ गया। कामता कुमार इससे समझौता कर लिया। लेकिन उसकी पत्नी पहनावा बदलने को लेकर हठ करती रही। 


पति का दर्द : 
कामता कुमार से जब बातचीत हुई तो कहा कि अचानक पत्नी बदल गई, जो कभी सपने में भी नहीं सोचा था। जिंदगी भर की पूरी कमाई जमीन एवं उस पर बना मकान सब कुछ पत्नी के नाम पर है। अब इस मोड़ पर आकर परेशानी में डाल दिया है। मध्यस्थता केन्द्र में जब उसकी पत्नी पहुंची तो 'हम' की जगह 'मैं' ये करूंगी जैसे शब्द का इस्तेमाल कर रही थी।