यूपी में कोरोना के 516 नए मरीजों के साथ 14598 हुई संक्रमितों की संख्या


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।मंगलवार को प्रदेश में 516 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह मंगलवार तक कोरोना वायरस से 14598 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना से अब तक 435 मौतें हो चुकी हैं।


मंगलवार को डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 294  है।  एक्टिव मामले 5259 हैं। मंगलवार को 18 मौतों में आगरा में तीन और मेरठ व बुलंदशहर में दो-दो मौतें हुई हैं। जौनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, कन्नौज, इटावा, गोंडा, अमरोहा, झांसी, मऊ और हमीरपुर में एक-एक मौत हुई है।  


चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में इस समय प्रदेश में रिकवरी दर अभी 60 फीसदी से ऊपर है।  राज्य के 563 अस्पतालों में एल-1, एल-2 और एल-3 के कोविड वार्ड बनाए गए हैं। इनमें एक लाख एक हजार 236 बेड बनाए गए हैं। इस समय 139 अस्पतालों के आइसोलेशन बेडों पर 5269 मरीज भर्ती हैं। सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों की तरह प्रदेश में 3324 निजी अस्पताल कोविड केयर के तहत सभी एहतियात बरतने के बाद चालू हैं। ये इमरजेंसी, आवश्यक सुविधाओं के अलावा सभी प्रकार ऑपरेशन के कर रहे हैं।     


श्री प्रसाद ने बताया कि  आशा वर्कर ने 16 लाख 75 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों की ट्रैकिंग की है। पिछले 24 घंटों में 1463 श्रमिक लक्षण पाए गए हैं। इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए। 1017 की जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें से 164 श्रमिकों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में पूल टेस्टिंग के तहत 5-5 नमूने वाले 1082 पूल बनाए गए। इनमें 150 पूल पॉजिटिव नमूने वाले निकले। 10-10 नमूने वाले 122 पूल बनाए गए। इनमें 15 पूल पॉजिटिव नमूने वाले मिले। 


आगरा में कोरोना से अब तक कुल 69 मौतें


अब तक 435 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें आगरा में 69 हुई हैं।  इसके बाद मेरठ में 62 मौत हुई हैं। कानपुर नगर में 27 मौते हुई हैं। गाजियाबाद में 22 हुई हैं। अलीगढ़  में 20 हुई  हैं।  फिरोजाबाद में 19 मौतें हुई हैं। मुरादाबाद व बुलंदशहर में 15-15 मौत हुई हैं। नोएडा व बस्ती में 12-12 मौत हुई हैं।  झांसी में 10 और लखनऊ में नौ हुई हैं।  गोरखपुर व मथुरा में आठ-आठ हुई हैं। संतकबीर नगर  में सात मौतें हुई हैं।  वाराणसी, प्रयागराज, हापुड़, जौनपुर और आजमगढ़ में छह-छह हुई हैं।


सिद्धार्थनगर, जालौन, मैनपुरी, एटा व प्रतापगढ़ में पांच-पांच मौतें हुई हैं।  अयोध्या,  बिजनौर  में चार-चार मौतें हुईं। अम्बेडकरनगर,  देवरिया, महाराजगंज और संभल तीन-तीन मौतें हुई हैं।  बरेली, चित्रकूट, उन्नाव, कुशीनगर, रामपुर, औरैया,  मुजफ्फरनगर,  बागपत, बदायूं, हाथरस,हरदोई , रायबरेली इटावा, अमरोहा और मऊ  में दो-दो मौत हुई हैं। बाराबंकी,  श्रावस्ती, कानपुर देहात, महोबा, ललितपुर, फर्रुखाबाद,   चंदौली, बलरामपुर, सुलतानपुर, बांदा, अमेठी, कन्नौज,  गोंडा, हमीरपुर और शामली में एक-एक मौत हुई है।


आगरा-नोएडा में संक्रमण सबसे ज्यादा


प्रदेश में अब तक 14598 कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आए हैं। इनमें  प्रमुख रूप से आगरा 1075 ,मेरठ 709, नोएडा 1099 , लखनऊ 653, कानपुर नगर 759, ग़ाज़ियाबाद 673, सहारनपुर 299, फिरोजाबाद 396,  मुरादाबाद 312, वाराणसी 293 , रामपुर 269, जौनपुर 443, बस्ती 269, बाराबंकी 233,  अलीगढ़ 292,  बुलंदशहर 381 ,सिद्धार्थ नगर 179, अयोध्या 181, अमेठी 236, आजमगढ़ 168,  बिजनौर 207, प्रयागराज 158, संभल 222, संतकबीरनगर 164,प्रतापगढ़ 102, मथुरा 185, सुलतानपुर 141, गोरखपुर 173, मुजफ्फरनगर 193, देवरिया 150, रायबरेली 111,गोंडा 117, अमरोहा 88, अम्बेडकरनगर 109, बरेली 148, इटावा 133, हरदोई 160, फतेहपुर 102, कन्नौज 151, पीलीभीत 84, शामली 60,  बलिया 68,  जालौन 109, बदायूं 61 , भदोही 103,  झांसी 82, चित्रकूट 77, मैनपुरी 143, मिर्जापुर 48, फर्रुखाबाद 86, उन्नाव 93, बागपत 153 , श्रावस्ती 51, एटा 68,   हाथरस 85, मऊ 70, शाहजहांपुर 72, कासगंज 36,  महोबा 33, और हमीरपुर 65  हैं।