यह संकेत देते हैं संदेश, भाग्य है आपके साथ


अगर मेहनत के साथ भाग्य का साथ मिल जाए तो सफलता मिलने से कोई रोक नहीं सकता। हमारी रोजमर्रा के जीवन में हमें कई ऐसे संकेत मिलते हैं जो कुछ न कुछ शुभ होने का संदेश देते हैं। यह संकेत हमें उस वक्त के सदुपयोग करने का अवसर देते हैं। वास्तु में कुछ ऐसे ही शुभ संकेतों के बारे में बताया गया है, आइए जानते हैं इनके बारे में।


सुबह उठते ही दही और दूध का दिख जाना संकेत देता है कि आज आपका दिन बहुत शुभ होने वाला है। पूजा करते समय दीपक की ज्योति का ज्यादा बढ़ जाना भी संदेश देता है कि आपके ऊपर भगवान की कृपा है। पूजाघर में अगरबत्ती से निकला धुआं यदि भगवान की मूर्तियों की तरफ जाता है तो यह भी शुभ संकेत देता है। अगरबत्ती को जलाने से पहले ही घर में खुशबू फैल जाए तो समझ लें कि भगवान आपसे प्रसन्न हैं। अगर आपके दरवाजे पर कोई कुछ मांगने आए तो कोशिश करें कि उसे खाली हाथ न जाने दें। भूखंड की खुदाई करते समय यदि कंकड़-पत्थर मिले तो यह शुभ संकेत हैं। पकी हुई साबुत ईंट मिलें तो यह भी शुभ है। घर के दरवाजे पर गाय आ जाए तो यह भी शुभ संकेत है। चमगादड़ अगर घर में अपना घर बना ले तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। अगर कोई कुत्ता आपके घर पर आ जाए तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है।


इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।