व्यापारियों ने डालीगंज बाजार को दोनो तरफ खोलने की मांग की


लखनऊ। डालीगंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अतुल कुमार जैन ने बताया कि शहर के सभी बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुल रहे है। वहीं डालीगंज बाजार की दुकानों को एक दिन छोड़कर खोलने का आदेश है। उन्होंने जिला प्रशासन से डालीगंज बाजार को अन्य बाजारों की तरह दोनों तरफ खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि चावल की सबसे बड़ी मंडी होने के नाते यहां कपड़े, बिजली और लोहे का अच्छा व्यापार होता है। परन्तु जिला प्रशासन के दबाव में बाजार को दोनों तरफ नहीं खोला जा रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियो को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। आज जब शहर के सभी बाजार दोनों तरफ खुल रहे है। तब डालीगंज बाजार के साथ भेदभाव करना न्याय संगत नहीं है।