सपने में यह दिखे तो समझिए करोड़पति होने वाले हैं आप


ज्योतिष शास्त्र में गहरी नींद में देखे जाने वाले समने बहुत संदेश देते हैं। ऐसे सपने भविष्य में अथाह धन मिलने सूचना देते हैं। कुछ सपने इसमें से  दुखद भी हो सकते हैं। स्‍वप्‍न पर विचार करते समय बहुत महत्‍वपूर्ण होता है। यदि सपना ब्रह्ममुहूर्त में देखा गया हो तो ऐसा सपना सप्ताह के अंदर ही सच हो जाता है, परन्तु इससे पहले के सपने का फल मिलने में एक महीना लगता है। आधी रात से पहले देखे गए समने कम ही सच होते हैं। जानिए सपने और उनका फल।


सपने में शिशु को चलते हुए देखना अथवा फल की गुठली देखना जल्दी धन मिलने का संकेत है। अगर स्वप्न में कोई स्त्री किसी पुरुष से या कोई पुरुष किसी स्त्री से संभोग करते दिखाई दे तो जल्दी ही धनराशि मिलने का संकेत है। ज्योतिषियों के अनुसार ऐसे लोगों की निकट भविष्य में लॉटरी भी लग सकती है।


सुबह के समय खाई देखने से धन की हानि होती है। आसमान में बिजली चमकते हुए देखना व्यापार में बड़ी सफलता का संकेत है। इसी तरह यदि किसी कन्या का विदाई समारोह दिखाई दे अथवा मांस दिखाई दे या खुद को दस्ताने पहने देखें तो करोड़पति बनने का योग होता है। खेत में गेहूं की फसल पकते दिखाई देना भी सौभाग्य वृद्धि लाता है। अगर सपने में किसी को धन उधार दें, दियासलाई जलाते हुए दिखाई दें या गाय को गोबर करते हुए देखें तो धन की प्राप्ति होती है। इसी तरह हरा-भरा जंगल देखने या फूलों से भरी क्यारी भी शुभ मानी जाती है।


सपने में किसी दरवाजे को बंद होता देखना या फिर कोई आपको कमरे से बाहर निकाल कर दरवाजा बंद करते दिखाई दे तो समझिए आपका जल्‍द ही धन जाने वाला है। सपने में खच्चर दिखाई देना भी धनहानि होने का योग बनाता है जबकि छोटा जूता पहनना या ऐसा सपना देखना कि आपके पैर में जूता नहीं आ रहा है तो किसी स्त्री से झगड़ा होने के बाद आर्थिक नुकसान होने का संकेत करता है।


(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)