कोरोना महामारी के दौर में इन गलतियों को न दोहराएं

कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ ही यह भी जरूरी है कि आप सही ढ़ंग से मास्क पहनें। बहुत से लोग गलत तरीके से मास्क पहन रहे हैं।



कोरोना वायरस महामारी ने लोगों की जीवनशैली बदल दी है। इस वायरस से बचने के लिए लोग सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं, जिनमें मास्क पहनना, हाथ धोना, शारीरिक दूरी का पालन करना और भीड़ से बचकर रहना आदि शामिल हैं। हालांकि, आवश्यक सावधानियां बरतने के बावजूद हम कुछ गलतियां कर रहे हैं। इनमें तत्काल सुधार की जरूरत है। अगर आपको नहीं पता है तो आइए जानते हैं-


नाक के नीचे मास्क पहनना


कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ ही यह भी जरूरी है कि आप सही ढ़ंग से मास्क पहनें। बहुत से लोग गलत तरीके से मास्क पहन रहे हैं, जिसमें वे नाक को नहीं ढ़कते हैं। ध्यान रहें कि कोरोना से बचने के लिए मास्क से नाक का ढ़कना बहुत जरूरी है। 


हैंड सैनिटाइजर का अधिक यूज करना


पानी और साबुन की उपलब्धता न होने पर हैंड सैनिटाइजर का यूज करने की सलाह दी गई है, लेकिन लोग इस सलाह को नियम मानकर हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप घर पर हैं या ऑफिस में हैं तो हैंड सैनिटाइजर के बदले में पानी और हैंड वॉश का यूज करें।


मास्क को छूना


ऐसा देखा जाता है कि लोग मास्क पहनकर उसे स्पर्श करते रहते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। यह नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आप घर के बने मास्क पहन रहे हैं तो इसे हर बार यूज के बाद साफ पानी से धोएं। साथ ही अपने मास्क को किसी से शेयर न करें।


पैकेट बंद समान को डिसइनफेक्टेंट नहीं करना


जब कभी आप पैकेट बंद समान लाते हैं तो इसे सबसे पहले स्प्रे की मदद से डिसइनफेक्टेंट कर लें। इसके बाद ही इसका यूज करें। हालांकि, ताजे फल और सब्जियों को डिसइनफेक्टेंट करने की जरूरत नहीं है, बल्कि इन्हें इस्तेमाल करने से पहले साफ पानी से धो लें।