इन महिलाओं को मिलता है बड़े ओहदे वाला पति


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हर हथेली में रेखाओं के अलावा कुछ खास निशान भी होते हैं जिन्हें देखकर भविष्य की अच्छी या बुरी बातों का पता चल जाता है। ये खास आकृति या चिन्ह स्त्रियों और पुरूषों के भविष्य के बारे में अलग-अलग संकेत देते हैं। हस्तरेखा के अनुसार स्त्रियों के हाथों में कुछ खास निशान होते हैं। इन निशान को देखकर धन लाभ, सुख-संपत्ति और पैसों का पता किया जा सकता है।



  • किसी स्त्री की हथेली में कमल या मछली जैसी आकृति बन रही हो तो उसका जीवन सुख और सुविधाओं से भरा रहेगा।

  •  जिस स्त्री के हाथ में रथ या ध्वजा का निशान बना होता है तो उसका जीवनसाथी बड़ा अधिकारी होता है।

  • जिस स्त्री की दाहिनी हथेली में तराजू और बांई हथेली में हाथी या बैल जैसा निशान बना हो उसका जीवनसाथी बिजनेसमेन होता है।

  • स्त्री की हथेली में शंख, चक्र या पद्म का चिन्ह होता है तो उसका पुत्र बड़ा आधिकारी या राजा समान जीवन जीने वाला होता है।

  • जिस स्त्री की हथेली गुलाबी या हल्की लालिमा लिए हो और हाथों में स्वास्तिक का निशान बनता हो तो ऐसी स्त्रियां जहां रहती हैं वहां पैसों की कमी नहीं होती।

  • जिस स्त्री की हथेली के बीच में स्पष्ट त्रिभुज या धनुष जैसा निशान होता है उसको हर तरह का सुख मिलता है और वो भाग्यशाली होती हैं।


(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)