घर बनेगा स्वर्ग से भी सुंदर, नहीं रहेगी कोई अनबन


 


जिस घर में परिजनों के बीच प्रेम होता है वह घर स्वर्ग के समान होता है। माना जाता है कि ऐसे घर पर देवताओं की कृपा रहती है। परिवार में गलतफहमी और मनमुटाव कभी न होने पाए। यह ही गृह क्लेश का कारण बनते हैं। वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से परिवार में प्रेमभाव बना रहेगा और उन्नति की ओर परिवार बढ़ता रहेगा।


जब भी घर में मिठाई, फल आदि लाएं तो सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं फिर घर के बुजुर्गों और बच्चों को देकर अन्य सदस्य ग्रहण करें। बुजुर्गों के आशीर्वाद और बच्चों की खुशियां घर में कभी अन्न धन की कमी नहीं होने देती है। पत्नी अपने हाथों में 2 सोने की या पीली चूड़ी अवश्य पहनें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। घर में टूटा बर्तन, टूटा कांच, अनुपयोगी लोहा हो तो इसे शीघ्र ही घर से बाहर कर दें। घर की सीढ़ियों के नीचे कभी फालतू सामान न रखें। घर में नमक मिले पानी का पोंछा लगाएं। रसोई में रोटी बनाते समय तवा गर्म होने पर उस पर ठंडे पानी के छींटे डालकर रोटी बनाएं। ऐसा करने से भी परिवार में प्रेम बढ़ता है। घर में कभी जूते-चप्पल बिखरे न पड़े रहें। इनके रखने का स्थान सुनिश्चित करें। घर में कर्पूर जलाकर उसका धुआं देने से शांति का वास रहता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी के समक्ष पंचमुखी दीप प्रज्ज्वलित करें। गेहूं को चक्की पर ले जाने से पहले थोड़े चने मिला दें और सोमवार, शनिवार को ही गेहूं पिसवाएं।


इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।