चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम


चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण दोनों का ही ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व माना गया है। शुक्रवार यानी 5 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि  3 घंटे 18 मिनट है। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण 5 जून की रात को 11 बजकर 15 मिनट पर लगेगा और 06 जून की सुबह 2 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।


खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई तो देगा लेकिन इस चंद्र ग्रहण में सूतक से जुड़े नियम नहीं माने जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 5 जून को लगने वाला ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसका अर्थ है कि चंद्रमा पर मात्र एक धुंधली सी छाया पड़ेगी। साल के इस दूसरे चंद्र ग्रहण को भारत समेत एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के लोग भी देख सकेंगे।


हालांकि इस चंद्र ग्रहण में सूतक से जुड़े नियमों का पालन नहीं करना होगा लेकिन आपको बता दें, चंद्र ग्रहण को लेकर हिंदू धर्म में कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो नियम। 


चंद्र ग्रहण का समय-  
 5 जून की रात को 11 बजकर 15 मिनट पर लगेगा और 06 जून की सुबह 2 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।


चंद्र ग्रहण के दौरान ध्यान रखें ये बातें-
1. ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम करने से बचें। 
2. ग्रहण में ज्यादा से ज्यादा समय मंत्रों का जाप करें। 
3. मंत्रों का जाप कर भगवान को याद करना है और ग्रहण के बाद स्नान कर पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
4. ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का कोई हथियार जैसे चाकू, कैंची करीब न रखें।
5. ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है।