ऐसे लोगों को रहती है लकवा मारने की आशंका


हस्‍तरेखा शास्‍त्र विज्ञान के मुताबिक हाथ में किसी भी तरह के चिन्ह से शुभ-अशुभ दोनों तरह के संकेत मिलते हैं। जीवनरेखा से कोई रेखा निकलकर यदि चन्द्र पर्वत की ओर जाती हुई उल्टी वाई बनाए तो इसके बहुत मायने होते हैं। देखने में यह रेखा बहुत ही सामान्‍य दिखती है, लेकिन इसका असर बहुत ही व्‍यापक होता है।


हस्‍तरेखा विशेषज्ञ के अनुसार हथेली में इस तरह की दो रेखाएं होती हैं। एक रेखा शुभ संकेत देने वाली होती है और दूसरी अशुभ संकेत देने वाली। व्‍यक्‍ति की हथेली में कोई रेखा यदि जीवनरेखा से निकलकर साधारण वाई का निशान बना रही है तो यह अशुभ माना गया है। यह रेखा जीवन और जीवन शक्ति दोनों को कम करने वाली मानी जाती है। जिस उम्र में यह रेखा जीवन रेखा को काटती है उस उम्र में व्यक्ति की जीवनशक्ति कमजोर होने लगती है। जीवनशक्ति के कमजोर का तात्पर्य है शारीरिक रूप से अधिक बीमार हो जाना। ऐसा भी हो सकता है कि उसके जीवन में इतनी अधिक परेशानियां हों कि उसका जीवन से मोह हटने लगे या मानसिक और शारीरिक रूप से वह अक्षम होने लगे। ऐसे लोगों को लखवा (पक्षाघात) होने की भी संभावना होती है।


यदि रेखा जीवन रेखा से होकर चंद्र पर्वत पर जाकर रुक जाती है तो ऐसी स्थिति में बना वाई का निशान शुभ फलदायक माना गया है। ऐसे वाई के निशान जिस जातक की हथेली में होता है वो विदेश यात्रा करते हैं। आमतौर ये अपना व्यवसाय करते हैं जिसकी शाखा विदेशों में होती हैं। ऐसे लोग आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं और खुशहाल जीवन जीते हैं।


 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)