रोमांटिक प्रकृति के होते हैं इस तरह के लोग


व्यक्‍ति की हथेली में बहुत सी रेखाएं और निशान होते हैं। हथेली पर ये रेखाएं और निशान व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ इशारा करती हैं। साथ ही उसके भविष्‍य का भी इशारा भी करती हैं। इनमें से एक निशान होता है त्रिशूल। यह निशान सबकी हथेलियों पर नहीं होता, लेकिन जिनकी हथेली पर यह निशाना मिलता है वे बहुत भाग्‍यशाली होते हैं। जानिए हथेली में त्रिशूल के निशान से जीवन पर पड़ने वाले असर के बारे में।


चंद्र पर्वत पर त्रिशूल व्यक्ति को कल्पनाशील और रचनात्मक बनाता है। ऐसे व्यक्ति रोमांटिक प्रकृति के होते हैं। दिल की रेखा के अंत में त्रिशूल भाग्य की निशानी है। विशेष रूप से जब यदि यह बृहस्‍पति पर्वत के नीचे है। ऐसे लोग अन्य लोगों की तुलना में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से ज़्यादा मज़बूत होते हैं। पैसे वाले लोगों के हाथों में यह निशान देखा जा सकता है।
मंगल पर त्रिशूल का मतलब है कि व्यक्ति को बहुत देर और कड़ी मेहनत के बाद उसे बहुत सारा धन मिलेगा। इसी तरह यदि मंगल के ऊपरी पर्वत पर त्रिशूल हो तो व्यक्ति सफल एथलीट या पुलिस अधिकारी होता है।


यदि शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जीवन में सच्चा प्यार प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों की भावनाओं को समझता है और अच्‍छे कामों की प्रशंसा भी करता है।


(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)