रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ वजन को भी कंट्रोल रखता है मिसो सूप


कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई के अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में इस बात को समझते हुए लोग कई देसी काढ़ा बनाकर अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसा ही सूप बता रहे हैं, जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है बल्कि सेहत के लिहाज से भी इससे कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं मिसो सूप- 


गुणों से भरा मिसो सूप 
फर्मेन्टेड सोयाबीन से बने मिसो में सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जिनकी हमारी बॉडी को जरूरत होती है। एक हेल्दी आंत के लिए इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और जब हमारा आंतरिक इको सिस्टम हेल्दी होता है और अनुकूल माइक्रोफ्लोरा से भरपूर होता है, तो हमारी इम्यूेनिटी बूस्ट होती है। साथ ही यह वजन को भी कंट्रोल रखता है।



सामग्री :
4 कप- पानी
½ कप- कटी हुई ग्रीन चार्ड
½ कप कटा हुआ- हरा प्याज
¼ कप फर्म- टोफू
3-4 बड़े चम्मच- सफेद मिसो पेस्ट

विधि :
हल्का उबालने के लिए एक मीडियम साइज के सॉस पैन में पानी रखें।
अब मिसो को एक छोटे बाउल में रखें और इसमें थोड़ा गर्म पानी डालें और स्मूथ होने तक फेंटें। ध्यान रखें कि इसमें गांठे न पड़ें।
अब इसमें ग्रीन चार्ड, ग्रीन प्याज, टोफू मिलाएं और 5 मिनट के लिए पकाएं।
फिर इसे गैस पर से उतार लें और मिसो मिलाकर लगातार हिलाएं।
स्वादानुसार इसमें आप और ज्यादा मिसो या नमक मिला सकती हैं।