प्रयागराज में कोरोना के छह नए मरीज


प्रयागराज । जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव छह नए मरीज सामने आए। तीन शिफ्टों आई जांच रिपोर्ट के बाद छह मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। इन छह मरीजों में ग्यारह साल का बालक भी संक्रमित पाया गया है। बालक को उसकी मां से संक्रमण हुआ है जो पहले से अस्पताल में भर्ती है। 
जनपद के सोरांव निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति के बारे में बताया गया है कि वह 16 मई को मुंबई से आया था। सैदाबाद निवासी 34 वर्षीय युवक 12 मई को मुंबई से लौटा था। धूमनगंज निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति 19 मई को मुंबई से लौटा था। इन तीनों को कोटवा एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
वहीं सोरांव निवासी 11 वर्षीय बालक एवं एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह की पाली में जनपद के 40 और शाम की पाली में 17 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। रात की शिफ्ट में आई जांच रिपोर्ट में सैदाबाद का एक 55 वर्षीय शख्स पॉजिटिव पाया। यह शख्स एक सप्ताह पहले मुंबई से आया था और चार दिन से कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर में था। मंगलवार रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने  पर उसे एसआरएन में भर्ती किया गया।  नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय का कहना है कि छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।