लंबाई बढ़ाने के साथ इन बीमारियों के खतरे को कम करता है ताड़ासन


बचपन से हम ताड़ासन के बारे में सुनते आ रहे हैं. सभी आसनों में शवासन के बाद ताड़ासन को सबसे आसान माना जाता है. खासकर के बच्चों और टीनेजर को यह आसन करने की सबसे ज्यादा सलाह दी जाती है. ताड़ासन बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है. आइए, जानते हैं कैसे करें ताड़ासन और इसके फायदे-


ताड़ासन क्या है
ताड़ासन संस्कृत शब्द ताड़ (पर्वत) के साथ आसन को मिलाकर बना है। ताड़ासन योग को खड़े रह कर करने वाले योगासनों की नींव माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस योग को करते समय शरीर पर्वत के समान सीधा और स्थिर रहता है। ताड़ासन रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिससे बाकी आसन करने में आसानी होती है। यह एक बहुत ही सरल योगासन है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।


कैसे करें ताड़ासन 
सबसे पहले किसी साफ और खुली जगह का चुनाव करें और योग मैट बिछाएं।
अब पैर और कमर को सीधा करके योग मैट पर खड़े हो जाएं।
इस दौरान एड़ियों को एक दूसरे से मिला कर रखें।
अपने दोनों हाथों को बगल में सीधा रखें।
अगले चरण में हथेलियों को आपस में फंसाकर ऊपर उठाएं। हथेलियों की दिशा आकाश की तरफ होनी चाहिए।
अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए, पंजों के बल खड़े होते हुए शरीर को ऊपर की ओर खीचें।
जब शरीर पूरी तरह तन जाए तो इस मुद्रा में कुछ देर बने रहने की कोशिश करें। साथ ही सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
इस अवस्था में शरीर का पूरा भार पंजों पर होगा।
फिर सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
इस पूरी प्रक्रिया को लगभग 8 से 10 बार दोहराएं।


क्या है फायदे 
लंबाई बढ़ाने में मददगार 
आज के वक्त में बच्चों का इनडोर गेम पर निर्भर रहना भी इसका मुख्य कारण है। ऐसे में आप अपने बच्चे को खेल गतिविधि के साथ-साथ योग जरूर करने की सलाह दें। वहीं, जिन बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ रही हैं। उनसे ताड़ासन जरूर करवाएं। इस योग को करने से शरीर के सभी हिस्सों में खिंचाव होता है। जिससे लंबाई बढ़ती है।


डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर है 
योग में ऐसे कई योगासन बताए गए हैं, जो मधुमेह में लाभकारी हो सकते हैं। इनमें एक नाम ताड़ासन का भी शामिल है। नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन (NCBI) द्वारा प्रकाशित एक शोध में यह बताया गया है कि ताड़ासन ऐसे योगासनों में शामिल है, जो टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं।


दर्द से मुक्ति दिलाता है यह आसन
योगासन पूरे शरीर के लिए लाभदायक हो सकते हैं, लेकिन कुछ योगासन शरीर के कुछ खास अंगों पर काम करते हैं। इसी प्रकार ताड़ासन योग घुटने, जांघ और टखनों पर भी खास तौर से काम करता है। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक शोध में यह पाया गया है कि ताड़ासन के फायदे रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने के साथ घुटने, जांघ और टखनों को मजबूत बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं।


पोस्चर सुधारने में करता है मदद 
ताड़ासन रीढ़ को सकारात्मक रूप से लचीला और शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, यह मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है, जिससे रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद मिलती है।