कब किस शहर में दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

2020 का पहला चंद्रग्रहण कुछ देर में शुरू होने जा रहा है। इस साल कुल चार चंद्रग्रहण पड़ने वाले हैं।



साल का पहला चंद्रग्रहण सोमवार को लग रहा है। इस साल कुल चार चंद्रग्रहण लगेंगे। खास बात यह है कि दुनिया के अन्‍य भागों के साथ भारत में भी दिखाई देगा। यह ग्रहण 10 जनवरी शुक्रवार रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और 11 जनवरी के तड़के 02:40 बजे तक रहेगा। यह चंद्रग्रहण कुल 04 घंटे 01 मिनट की अवधि तक रहेगा। यह भारत समेत यूरोप, आस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। 


वैज्ञानिकों के लिए खगोलीय घटना, शास्‍त्रों में अशुभ घटना


एक खगोलीय घटना होने के कारण वैज्ञानिकों के लिए ग्रहण विशेष महत्‍व रखता है। वैज्ञानिक इस दौरान कई गणनाएं करते हैं। चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। इसमें परेशानी नहीं है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है, तब सूर्य ग्रहण होता है। इसी तरह जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी छाया में आ जाता है तो चंद्रग्रहण होता है। धार्मिक मान्‍यता के अनुसार चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखना शुभ नहीं माना जाता है। 


कहां-कहां नजर आएगा यह चंद्रग्रहण 


- भारत समेत एशिया के सभी देश 


- ऑस्ट्रेलिया 


- अफ्रीका


- यूरोप  


- नॉर्थ अमेरिका 


- भारतीय महासागर 


ग्रहण के समय क्‍या करें क्‍या ना करें


चंद्र ग्रहण के दौरान कई बातों का ख्‍याल रखना आवश्‍यक है। मान्यता है कि इस ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान कोई भी काम शुरु करने की मनाही होती है। इस दौरान खाना बनाने से भी बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए हमेशा इस दौरान ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसका सूतक 12 घंटे पहले यानि दस जनवरी की सुबह 10.30 बजे से लग जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। 


2020 में लगेंगे कुल 4 चंद्र ग्रहण


इस साल 2020 में कुल 4 चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार को लगेगा। इसके अलावा इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण लगेंगे।


साल 2020 में लगने वाले ग्रहण


- पहला ग्रहण: 10-11 जनवरी, चंद्र ग्रहण


- दूसरा ग्रहण: 5 जून, चंद्र ग्रहण


- तीसरा ग्रहण: 21 जून, सूर्य ग्रहण


- चौथा ग्रहण: 5 जुलाई, चंद्र ग्रहण


- पांचवा ग्रहण: 30 नवंबर, चंद्र ग्रहण


- छठा ग्रहण: 14 दिसंबर, सूर्य ग्रहण


कैसे लगता है चंद्र ग्रहण


जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और अपने उपग्रह चंद्रमा को अपनी छाया से ढक लेती है तब चंद्र ग्रहण लगता है।