लीवर को हेल्दी और मजबूत रखती हैं ये चीजें


लीवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण है। लीवर शरीर में कई तरह के कार्य करता है। हमें स्वस्थ रखने के लिए जो हमारे शरीर में फंक्शन्स होते हैं, उनमें से ज्यादातर लीवर की मदद से पूरे होते हैं। यही कारण है कि लीवर की समस्या होने पर फैटी लीवर, हेपेटाइटिस और लीवर इंफेक्शन जैसे रोग हो जाते हैं। लीवर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में हमारा खान-पान काफी मायने रखता है।


कई बार हमारे अनहेल्दी डाइट के कारण लीवर कमजोर हो जाता है और उसके ठीक से काम न कर पाने के कारण हम बीमार हो जाते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिनका रोजाना सेवन कर आप लीवर को मजबूत बनाए रख सकते हैं।


लीवर को मजबूत बनाने के लिए ये खाएं-


1. अदरक का सेवन- अदरक में सल्फर कंपाउंड्स पाए जाते हैं। जो लीवर के उन एन्जाइम्स को एक्टिवेट करने में मददगार होता है। जो शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने की प्रक्रिया करते हैं।


2. हरे पत्तेदार सब्जियां- लीवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरे पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद क्लीनजिंग कंपाउंड्स लीवर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।


3. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं- लीवर को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा वॉटर की बजाए सिर्फ नॉर्मल पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। 


4. हल्दी- हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। यह हमारे शरीर को कई रोगों से बचाने के साथ ही लीवर को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है।


5. विटामिन सी की मात्रा बढ़ाएं- फैट से भरपूर चीजें लीवर के लिए क्लीनजर का काम करती हैं। विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे आंवला, संतरा आदि विषाक्त तत्वों को संश्लेषित करने में मददगार साबित होते हैं।


क्या नहीं करें-


1. एल्कोहल का सेवन- एल्कोहल का ज्यादा सेवन फैटी लीवर का कारण बनता है। ऐसे में लीवर को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए एल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए।


2. ज्यादा नमक और शुगर का इस्तेमाल- लीवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ज्यादा नमक और शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए।


3. रेड मीट के ज्यादा सेवन से बचें- लीवर को मजबूत रखने के लिए रेड मीट का सेवन करने से बचना चाहिए। लैंब, पोर्क और बीफ फैटी मीट्स हैं। 


4. प्रोसेस्ड आटे या अनाज का सेवन- प्रोसेस्ड आटे या अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट्स के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।