इस पेड़ को भूलकर भी घर पर न लगाएं, साथ लाता है दुर्भाग्य और निर्धनता


यूं तो सनातन धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर पीपल का पेड़ लगाना शुभ नहीं होता है। कहते हैं कि घर में पीपल का पेड़ नहीं उगने देना चाहिए। अगर पीपल उग आए तो उसे तुरंत हटाकर दूसरी जगह लगा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पीपल का पेड़ घर में उगने या लगाने से दुर्भाग्य आता है।


जानिए क्यों नहीं लगाना चाहिए घर में पीपल का पेड़-


1. पीपल के पेड़ की छाया शीतल होती है। हालांकि यह घर के लिए शुभ नहीं होती है। पुराणों के अनुसार, पीपल के पेड़ की छाया जहां पड़ती है, वहां प्रगति में बाधाएं आती हैं।


2. कहते हैं कि जिस घर में यह पेड़ होगा वहां के लोगों के जीवन में बाधाएं आती हैं और वह दीर्घायु नहीं होते।


3. पीपल का पेड़ वैराग्य आता है। कहते हैं कि यह दांपत्य जीवन के लिए अच्छा नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेड़ होने से घर की शांति भंग होने के साथ पति-पत्नी के बीच कलह होती है।


4. मान्यता है कि अगर घर में पीपल का पेड़ होता है तो संतान को कष्ट होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पीपल का पेड़ होने से बच्चे बीमार रहते हैं।


5. कहते हैं कि पीपल का पौधा घर की पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि इससे भय और निर्धनता आती है।


(नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )