हिंदू धर्म में शनि जयंती को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शनि न्याय के देवता माने जाते हैं। वो हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। आज देश भर में शनि अमावस्या का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को आता है। माना जाता है कि शनि जब किसी व्यक्ति से नाराज होते हैं तो उसे कई बार मृत्यु तुल्य कष्ठ भी प्रदान करते हैं। यही वजह है कि लोग शनि को प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश करते हैं। बावजूद इसके यदि आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है तो आप शनि जयंती के शुभ दिन ये कुछ खास उपाय करके अपनी समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये उपाय।
शनि जयंती के दिन ये खास उपाय करके आर्थिक तंगी से निजात पा सकते हैं-
-काले रंग की चिड़िया खरीदकर उसे दोनों हाथों से आसमान में उड़ा दें। ऐसा करने से माना जाता है कि व्यक्ति के सारे दुख दूर होते हैं।
-शनि जयंती के दिन 10 बादाम लेकर उन्हें हनुमान मंदिर में रख दें। बाकी बचे 5 बादाम घर वापस लाकर एक लाल कपड़े में बांधकर उसे अपने पर्स या तिजोरी में रख दें। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होती है।
-शनि जयंती के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
-आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए हर शनिवार गेंहू पिसवाएं और गेहूं में कुछ काले चने भी मिला दें।
-यदि कुंडली में शनि दोष होने की वजह से व्यक्ति के विवाह में विलंब हो रहा हो, तो उसे 250 ग्राम काली राई, नए काले कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ की जड़ में रखकर अपने शीघ्र विवाह की प्रार्थना शनि देव से करें। ये उपाय करने से व्यक्ति का विवाह शीघ्र होता है।