लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से प्रभावित 9 बड़े राज्यों की तुलना में प्रति 10 लाख की आबादी पर मात्र 16-17 लोगों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस पाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल में प्रति 10 लाख की आबाद पर संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या उत्तर प्रदेश के मुकाबले कहीं ज्यादा है। माना जा रहा है कि ये तथ्य अन्य प्रदेशों में ज्यादा जांचें होने के सामने आए हैं। कुल जांचे होने के मामले में यूपी देश में पांचवें स्थान पर है।
प्रति 10 लाख की आबाद के हिसाब से सबसे ज्यादा लोग दिल्ली में संक्रमित हो रहे हैं। यहां 10 लाख की आबादी में 403.65 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 10 लाख की आबादी में 199.97, गुजरात में 131.06, तमिलनाडु में 115.17, पंजाब में 64.10, राजस्थान में 54.53, मध्य प्रदेश में 48.47, आंध्र प्रदेश में 40.92, पश्चिम बंगाल में 22.42 है। सबसे नीचे उत्तर प्रदेश का स्थान हैं, जहां पर 10 लाख की आबादी पर 16.29 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
यूपी में मरीजों की वृद्धि दर तीन फीसदी
पिछले एक हफ्ते में कोरोना वायरस संक्रमित मरिजों की संख्या में इजाफा होने के मामले में भी यूपी की स्थिति काफी अच्छी है। यूपी की ग्रोथ रेट तीन फीसदी है। यूपी में बराबर ग्रोथ रेट वाले राज्य केवल राजस्थान और आंध्र प्रदेश है। यहां पर भी ग्रोथ रेट 3-3 फीसदी है। कई राज्यों में ग्रोथ रेट यूपी से कहीं ज्यादा है। इनमें सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट तमिलनाडु में 12 फीसदी है। पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में 7-7 फीसदी, दिल्ली और गुजरात में 5-5 फीसदी और मध्य प्रदेश और पंजाब में 4-4 फीसदी ग्रोथ रेट है।