रूस में दो लाख 72 हजार से ज्यादा केस, 2537 लोगों की मौत

रूस में शनिवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के 9200 नए मामले सामने आ गए हैं और 119 लोगों की मौत हो गई है। देश में 272043 मामले सामने आए हैं और 2537 लोगों की मौत हो गई है।



वॉशिंगटन । रूस में शनिवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के 9,200 नए मामले सामने आ गए हैं और 119 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी राटयर्स के अनुसार शुक्रवार को 10,598 मामले सामने आए थे। देश में 2,72,043 मामले सामने आए हैं और 2537 लोगों की मौत हो गई है।


इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस (COVID-19)के 50 नए मामलों की जानकारी दी है। राज्य में मरीजों की संख्या 3193 हो गई है। इनमें से 117 लोगों की मौत हो गई है और 2,089 लोग ठीक हो गए हैं।। पिछले 24 घंटेमें 2,921 सैंपल टेस्ट हुए। देश में अब तक 1,43,494 टेस्ट हो गए हैं। समाचार एजेंसी आइएएनएस ने शिन्हुआ के हवाले से जानकारी दी है कि राजधानी बगदाद में अधिकांश नए मामले दर्ज किए गए। यहां 31 मामले सामने आए। 


इंडोनेशिया में कोरोना वायरस के 529 नए मामले सामने आ गए हैं और 13 लोगों की मौत हो गई है। देश में  1089 लोगों की मौत हो गई है और 17,025 मामले सामने आ गए हैं।  


- पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (COVID-19) के 1,581 नए मामलों की जानकारी दी। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार देश में अब तक 38,799 मामले सामने आ गए हैं और 834 लोगों की मौत हो गई है।


- दक्षिण कोरिया के सियोल में क्लब से जुड़े कोरोना वायरस (COVID-19) के 162 मामले सामने आ गए हैं। दक्षिण कोरिया के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने शनिवार को कोरोना वायरस के 19 नए मामलों की सूचना दी। इनमें से10 विदेश से आने वाले यात्रियों से जुड़े थे। समाचार एजेंसी एपी ने इसकी जानकारी दी है। देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 9800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 


- दुनियाभर  में कोरोना वायरस (COVID-19) के 45 लाख 40 हजार 701 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 3 लाख 5 हजार 155 लोगों की मौत हो गई है और 15 लाख 99 हजार 893 मरीज ठीक हो गए हैं। ये आंकड़े समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा जारी सुबह 4.30 बजे तक के हैं। यूरोप में 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 


- नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के 6 और मामलों की जानकारी दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार देश में मरीजों की संख्या 273 हो गई है।


- अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1680 लोगों की कोरोना वायरस (COVID-19) से मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार देश में लगभग 87,493 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 लाख 42 हजार 924 मामले सामने आ गए हैं।


 - ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री नेल्सन टीच ने एक महीने से भी कम समय तक पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में भी वृद्धि जारी है। देश में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। टीच,  नेल्सन मैंडेटा की जगह लेने के बाद इस्तीफा देने वाले ब्राजील के दूसरे स्वास्थ्य मंत्री बने। माना जा रहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसनारो के साथ अनबन की वजह से टीच ने इस्तीफा दे दिया। देश में अब तक दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।