अगर बस की सेवाएं शुरू होती हैं तो इसकी शुरुआत कई चरणों में होगी। पहले चरण में उन जगहों के लिए बस की सेवा दी जाएगी। जहां संक्रमण का खतरा कम या न के बराबर है।
रेल परिचालन शुरू होने के बाद अब सबकी निगाहें बस पर टिकी हैं, क्योंकि लंबी दूरी की यात्रा के लिए रेल उपयुक्त साधन है, लेकिन कई मामलों में बस सबसे सरल और सस्ता साधन है। ऐसे में राज्य सरकारें भी बस परिचालन को शुरू करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए इसकी जानकारी दी थी।
उन्होंने बताया था कि जल्द ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बस ट्रांसपोर्ट को कुछ गाइडलाइंस के आधार पर शुरू करने का प्रयास सरकार के द्वारा होगा। इन्हें शुरू करने की आवश्यकता है क्योंकि काफी लोग इधर उधर अटके हुए हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के बीच यात्रा के दौरान आपको उन सभी नियमों का पालन करना होगा, जिन्हें आप लॉकडाउन के दौरान कर रहे थें। अगर बस सेवाएं शुरू की जाती हैं तो आपको परिवहन के उन नियमों का पालन करना पड़ सकता है जोकि तीसरे लॉकडाउन में ग्रीन और ऑरेंज जोन के लिए बनाई गई थीं।
-मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य हो सकता है। चंद बस स्टॉप पर सैनिटाइजिंग की व्यवस्था हो सकती है।
-आपके मोबाइल में आरोग्य ऐप रखना अनिवार्य हो सकता है। आप रेड जोन में यात्रा नहीं कर पाएंगे। ऐसी संभावना है कि चौथे लॉकडाउन में रेड जोन में बस परिचालन की व्वयस्था नहीं की जाएगी।
-बस में पहले की अपेक्षा कम भीड़ होगी। इसके लिए बस की कुल सीटों की संख्या की आधी टिकट बेची जाएगी।
-अगर आप संक्रमित पाए जाते हैं या आप में फ्लू के लक्षण पाए जाते हैं तो आपको यात्रा न करने की सलाह दी जाएगी।
- अन्य परिचालन की तरह बसों में भी वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा न करने की सलाह दी जा सकती है।-ग्रीन जोन में अधिक बसें चलाई जाएंगी। जबकि ऑरेंज जोन में कम और रेड जोन में बस की सेवाएं नहीं होगी। इसके लिए आप पास लेकर अपनी सवारी गाड़ी से यात्रा कर सकते हैं।
-आप पहले की तरह बस में यात्रा नहीं कर सकते हैं। आपको यात्रा के दौरान सोशल डिस्टैंस मैंटेन करना पड़ेगा। आपको अपने सहयोगी के साथ भी सोशल डिस्टैंस मैंटेन करने की सलाह दी जाएगी।
-बसों में आपको आरक्षित सीट ही शायद दी जाएगी। आप खड़े होकर शायद ही कुछ समय तक यात्रा कर पाएंगे। इसके लिए कई कंपनियों ने सोशल डिस्टैंस मैंटेन को ध्यान में रखते हुए दो सीटों वाली बस निर्मित की है। इन बसों को लॉकडाउन में चलाया जा सकता है।
-आपके शरीर का तापमान मापा जाएगा। ड्राइवर और कंडक्टर के सामने प्लास्टिक की कवर होगी।
-अगर बस की सेवाएं शुरू होती हैं तो इसकी शुरुआत कई चरणों में होगी। पहले चरण में उन जगहों के लिए बस की सेवा दी जाएगी। जहां संक्रमण का खतरा कम या न के बराबर है।