लॉकडाउन के बीच तेंदुए ने पूरे गांव को कर दिया नजरबंद, कई दिनों से हजारों लोग दहशत में


लखनऊ। राजधानी लखनऊ का सरोजनीनगर इलाका इन दिनों चर्चा में है। जहां तेंदुआ आने की आहट ने पूरे गांव को नजरबंद कर दिया है। दिन भर लॉकडाउन और सुबह और शाम तेंदुए की दहशत। ऐसे हालात में ग्रामीणों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसका असर एक दो नहीं कई गांवों तक पहुंच गया है। लोग घरों से जरूरी सामानों को खरीददारी करने से दूर भाग रहे है। 


ऐसी स्थिति से मुल्लाही खेड़ा, कासिम खेड़ा, नटकुर, स्कूटर इंडिया, गौरी विहार, गेहरू, चंद्रावल के रहने वाले हजारों लोग लॉकडाउन से कम सिंहक जानवर से ज्यादा परेशान है। कई दिनों से क्षेत्र में इस कदर दहशत बरकरार है कि सुबह और शाम निकल नहीं सकते और दोपहर में पुलिस गांव के बाहर नहीं जाने देती। गौरी विहार के विपिन बताते है कि जब भी घरों से बाजार या अन्य किसी भी कार्य से निकलते है तो हाथों में लाठी-डंडा लेकर जाना पड़ता है।
 
तेंदुए पर कैमरे से रखी जा रही नजर
कई दिनों से सिंहक जानवर की चहलकदमी नहीं देखी गई। ऐसे में वन विभाग ने स्कूटर इंडिया के जंगलों में कैमरे से नजर रख रहा है। चौबीस घंटे कांबिग टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। जंगल में पिंजरा लगा गया है। बावजूद तेंदुआ अभी वन विभाग की टीम से पकड़ से बाहर है।