कई जिलों में कल आंधी और बारिश की संभावना


लखनऊ। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी आने और छिटपुट बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त के अनुसार खासतौर पर पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, सहानपुर, मुजफ्फरनगर के अलावा गाजियाबाद और नोएडा सहित कई जिलों में गुरुवार को मौसम खराब रहने की ज्यादा उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 15 मई के बाद राज्य में मौसम साफ हो जाएगा।


बुधवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद धूल भरी आंधी आई और बौछारें भी पड़ीं। प्रदेश पूर्वी अंचलों में कुछेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम सूखा रहा। हालांकि गर्मी भी अपना असर दिखाने लगी है। बुधवार को लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न अंचलों में सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप रही। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई।  बांदा में सबसे ज्यादा 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

 देश में मानसून के आगे बढ़ने को परिस्थितियाँ अनुकूल होने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक  दिन का तापमान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, कोंकण, गोवा, दक्षिण आंतरिक कनार्टक, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में  सामान्य से काफी ऊपर रहा। जम्मू  कश्मीर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवतीर् इलाके, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडु चेरी , कराईकल, कनार्टक  के कुछ हिस्सों में तथा असम और मेघालय के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।  उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे दर्ज किया गया। बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूवीर् राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश  और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तथा  उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में तथा पूवीर् राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडु चेरी और कराईकल के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।