कांग्रेस नेता की बहू का फंदे से लटका मिला शव


शाहजहांपुर : कांग्रेस नेता की बहु का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।


सदर थाना क्षेत्र के मुहल्ला पक्का तालाब निवासी अंकुर मौर्य की पत्नी सुमन का शव बुधवार तड़के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर जलालाबाद थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी पिता सर्वेश बेटी की ससुराल पहुंच गए। उन्होंने दहेज में 10 लाख रुपये की डिमांड पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अंकुर, ससुर कांग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद जगदीश कुशवाहा, सास उर्मिला देवी, देवर अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


17 मई को आई थी सुमन


पिता सर्वेश ने बताया कि बेटी की शादी तीन माह पहले हुई थी। दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था। रिश्तेदारों की मौजूदगी में ससुरालियों को समझाया भी था। बीते दिनों बेटी को घर लिवा ले गए थे। 17 मई को वापस अपनी ससुराल आ गई थी।


बिना दहेज के शादी की थी। किस वजह से बहू ने आत्महत्या कर ली जानकारी नहीं है। सुबह करीब तीन बजे घटना का पता चला। आरोप पूरी तरह से गलत है। हमें फंसाया जा रहा है।


जगदीश कुशवाहा, कार्यवाहक अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


किरन पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक