लखनऊ। बाराबंकी जिले में फिर कोरोना बम फूटा। शनिवार की सुबह 6 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इस प्रकार अब बाराबंकी में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 27 हो गई है।
गैर प्रांत से आए हैं सभी पॉजिटिव मरीज : बाराबंकी में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को जहां तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी वहीं गुरुवार को 12 नए पॉजिटिव रिपोर्ट आने से मरीजों की संख्या अचानक बढ़कर 21 हो गई थी। वहीं शनिवार की सुबह डीएम ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बाराबंकी में नए छह और सैम्पल पाजीटिव हैं। नए सभी पॉजिटिव आए लोग महाराष्ट्र व गुजरात से बीते तीन चार दिनों में आए थे। इसमें दो लोग शेल्टर होम में क्वारंटीन है। शेष लोग भी होम क्वारंटीन हैं। इसमें तीन पॉजिटिव केस हरख ब्लॉक के, एक हैदरगढ़ और दो दरियाबाद के हैं।