जीवन में धन महत्वपूर्ण जरुरतों में से एक है। इसके बिना जीवन चलाना कठिन है। ऐसे में व्यक्ति की इच्छा अधिकाधिक धन कमाने की रहती है। लेकिन हाथ में बने कई योग व्यक्ति के भाग्य में धन की स्थिति को निर्धारित करते हैं। ऐसे कई योग हैं ज बता सकते हैं कि व्यक्ति को जीवन में कितना और कब धन की प्राप्ति होगी।
- यदि शनि पर्वत यानी रिंग फिंगर के नीचे वाला क्षेत्र और शुक्र पर्वत अधिक भरा हुआ हो, सुंदर हो और भाग्य रेखा शुक्र पर्वत यानी अंगूठे के पास वाले क्षेत्र से आरंभ होकर शनि क्षेत्र के मध्य तक पहुंचे तो ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग काफी पैसा कमाते हैं।
- यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत तक जा रही हो, साथ में सूर्य रेखा भी पतली, लम्बी, शुभ हो, साथ में मस्तिष्क रेखा, आयु रेखा भी अच्छी है तो उस हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता है। इस योग से अचानक धन लाभ मिलता है।
- यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा एवं चन्द्र रेखा मिलकर एकसाथ शनि पर्वत पर पहुंचे तो ऐसे लोग भी धनवान रहते हैं। हथेली में अंगूठे के ठीक नीचे
- शुक्र पर्वत होता है और शुक्र पर्वत की दूसरी ओर हथेली के अंतिम भाग पर चंद्र पर्वत होता है।
- यदि भाग्य रेखा लिटिल फिंगर के नीचे के क्षेत्र से प्रारंभ होकर किसी भी रेखा से कटे बिना शनि पर्वत तक पहुंचती हो तो यह रेखा भी शुभ होती है। इसके प्रभाव से व्यक्ति धन संबंधी कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त करता है।
- हथेली में एक से अधिक विवाह रेखाएं प्रेम प्रसंग का इशारा करती हैं। यह रेखा यह भी बताती है कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। यदि विवाह रेखा नीचे की ओर बहुत अधिक झुकी हो तो वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)