उत्तर प्रदेश में 30 जून तक सार्वजनिक सभा पर रोक के आदेश


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं दी जाए। स्थिति के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में लगभग 1,600 मामलों की पुष्टि हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 775 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 24,506 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5063 लोग ठीक हो गए हैं। 18,668 लोगों का अभी भी इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे में 1429 मामलों की पुष्टि हुई है और 57 लोगों की मौत हो गई है।