ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। आधिकारिक जानकारी जारी कर दी गई है। 



मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर इरफान के निधन की खबर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले दो साल से leukemia से जंग लड़ने के बाद उन्होंने दुनिया का साथ छोड़ दिया। बीमारी की वजह से उन्होंने बुधवार को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। इसके बाद गुरुवार सुबह 8: 45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। इरफ़ान ख़ान के बाद 24 घंटे के अंदर एक और शानदार एक्टर ने हिंदी सिनेमा का साथ छोड़ दिया। 


परिवार ने कहा- हंसते हुए चल गए ऋषि कपूर


ऋषि कपूर के परिवार की ओर से उनके निधन की आधिकारिक सूचना भी दे दी गई है। ऑफ़िशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने गुरुवार को सुबह 8:45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा। इसमें बताया गया कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से leukemia से पीड़ित थे। वह हंंसते हुए और लोगों को हंसाते हुए इस दुनिया का साथ छोड़ा। इस बयान में लॉकडाउन की वजह से भीड़ इकठ्ठा ना होने की भी बात कही गई है। लोग से अपील की गई है कि वह नियम का पालन करें, जो इस वक्त लागू है। 


बुधवार को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया  गया है। उनका इलाज़ मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में चल रहा था। भाई रणधीर कपूर ने इस खबर को कन्फर्म किया था कि ऋषि कपूर की तबीतय ठीक नहीं है। अब इसी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली।


ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत थी। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे हैं। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद वह अपने इलाज़ के लिए न्यूयॉर्क गए थे। उनके आखिर वक्त में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही रहीं। वहीं, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। लॉकडाउन  की वजह से फिलहाल वह दिल्ली में ही फंसी हुई हैं। 


ऋषि कपूर का आखिरी ट्वीट


ऋषि कपूर जाते-जाते अपने आखिरी ट्वीट में लोगों से एक साख रहने की अपील कर गए। उन्होंने कोरोना वायरस योद्धाओं पर हो रहे हमले की निंदा की और लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस युद्ध को एक साथ जीतना होगा।