नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1329 नए मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना वायरस के अब तक 18985 पॉजिटिव मामले सामने आएं हैं। 3260 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और इनमें 705 लोग वो शामिल हैं जिन्हें कल डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना पीड़ितों का इस तरह ठीक होना अब तक कुल मरीजों का 17.48 फीसद है। राजस्थान में आज कोरोना वायरस (COVID-19) 83 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 1,659 हो गई है और 25 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 18,601 मामले सामने आए हैं। 3252 लोग ठीक हो गए हैं। 591 लोगों की मौत हो गई है। 14,759 लोगों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में 4666 मामले सामने आए हैं। 572 लोग ठीक हो गए हैं और 232 लोगों की मौत हो गई है।
पिछले 24 घंटों में 1329 नए मामले और 44 लोगों की मौत