फैजुल्लागंज के मस्जिद में आवाजाही से लोगों में डर


लखनऊ। फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड स्थित प्रियदर्शिनी कालोनी के सेक्टर-बी के निवासी इस समय खौफ के साए में जी रहे हैं। यहां एक मस्जिद में देर रात तक आवाजाही से लोग डरे हुए हैं। लॉकडाउन का पूरी तरह उल्लंघन हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने संयुक्त रूप से स्थानीय पार्षद को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।


स्थानीय निवासी आरके रावत, अरविंद सिंह, एके गुप्ता, बीके सिंह, एमके वर्मा, सुरेश कुमार, ग्रिजेश पाण्डेय, गायत्री पाण्डेय, शेलेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि एलडीए के प्लाट संख्या बी-2/25 पर अवैध रूप से कब्जा करके मस्जिद बना ली गई। वहां पर तेज आवाज में लाउड  स्पीकर बजाया जा रहा है। देर रात तक लोगों का बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आनाजाना है।


आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइट को भी बार-बार खराब कर दिया जा रहा है जिससे मस्जिद परिसर में अंधेरा बना रहे। लॉक डाउन में भी हर शुक्रवार से बड़ी संख्या में लोग बाइक व अन्य गाड़ियों से पहुंच रहे हैं। उनके मुंह पर मास्क भी नहीं रहता है। पूरी सड़क पर कब्जा कर ले रहे हैं। उस दौरान घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। पार्षद को दिए पत्र में लोगों ने लॉक डाउन में सुरक्षा की गुहार लगाई है।