लखनऊ में मरीजों की संख्या 207 हो गई है। इसमें लखनऊ के 127 मरीज हैं। शेष मरीज विभिन्न जनपदों के हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस बढ़े हैं। पहला, शहर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज के बेटे में भी वायरस का संक्रमण पाया गया। यह श्रावस्ती निवासी हैं। वहीं, दूसरा ट्रामा सेंटर के क्रिटिकल केयर मेडिसिन में तैनात नर्स में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रवक्ता डॉ संदीप तिवारी के मुताबिक, शहर निवासी नर्स को ट्रामा सेंटर के पांचवे तल स्थित आइसीयू में भर्ती कराया गया है। नर्स के संपर्क में आये लोगों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। ऐसे में राजधानी में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 207 हो गई है। इसमें लखनऊ के 127 मरीज हैं। शेष मरीज विभिन्न जनपदों के हैं।
उधर, मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी जारी है। अब तक कुल 50 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसमें सबसे अधिक साढ़ामऊ अस्पताल में ठीक हुए। लखनऊ के कुल 30 मरीज ठीक हुए। वहीं, बहराइच में महाराष्ट्र से घर लौटे प्रवासी के सैंपल जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ पहुंच गई है।
नहीं दी थी नर्स को छुट्टी, करती नही मरीजों का इलाज
बताया जा रहा है कि नर्स को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उसने विभाग में बताया, मगर छुट्टी नहीं दी गयी। कोरोना पॉजिटिव नर्स मरीजों का इलाज करती रही। बीती रात ट्रामा सेंटर के क्रिटिकल केयर मेडिसिन में रात में ड्यूटी पर थी और वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों का इलाज करती रही।
बहराइच अब नौ कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र से घर लौटे प्रवासी के सैंपल जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। देर रात सैंपल जांच की रिपोर्ट आई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रिसिया क्षेत्र 54 मजदूर ट्रक पर सवार होकर महाराज से घर लौटे थे। पुलिस ने इन्हें जिला महिला अस्पताल को रनटाइम सेंटर में रखा है। इन लोगों का सैंपल 22 अप्रैल को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संख्या बढ़कर नौ पहुंच गई है। सीएमएस डॉ डीके सिंह ने बताया कि संक्रमित को एंबुलेंस के माध्यम से कोविड-19 चितौरा शिफ्ट किया जाएगा। जहां पहले से श्रावस्ती के तीन बहराइच के 8 कुल 11 संक्रमित भर्ती चल रहे हैं।