तीन दिन पहले भर्ती हुए मरीजों का होता रहा उपचार निजी लैब से आई रिपोर्ट। क्वारंटाइन किया गया स्टाफ संक्रमित मरीजों को पीजीआइ शिफ्ट किया।
लखनऊ । चंदन हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। तीन दिन पहले भर्ती हुए मरीजों का डॉक्टर-स्टाफ इलाज करता रहा। वहीं, निजी लैब से रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। संक्रमित मरीजों को पीजीआइ शिफ्ट कराया गया। वहीं, स्टाफ को क्वारंटाइन कर अस्पताल में मरीजों की भर्ती बंद करा दी गई। फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल में बुधवार को दो किडनी रोगी भर्ती कराए गए।
सुबह 8:10 पर श्रावस्ती निवासी 70 वर्षीय मरीज को भर्ती किया गया। वहीं, दोपहर 12:56 पर गोमतीनगर निवासी रिटायर्ड 63 वर्षीय पुलिसकर्मी को भर्ती कराया गया। दोनों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। अस्पताल प्रबंधन ने गुडग़ांव की एक निजी लैब से दोनों की जांच कराई। इनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हेल्थ टीम पहुंची, मरीज शिफ्ट सूचना पर एसीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव चंदन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीज से बयान लेना मुमकिन नहीं था। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन से मरीजों की भर्ती, जांच व इलाज का ब्योरा जुटाया। शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे दोनों मरीजों को पीजीआइ कोविड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई।
ओपीडी-इमरजेंसी सब बंद
सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. योगेश चंद्र रघुवंशी के मुताबिक, अस्पताल में मरीजों की भर्ती बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले आदेशों तक ओपीडी-इमरजेंसी बंद रहेगी। आइसोलेशन में रखे गए मरीज चंदन हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. फारुख अंसारी के मुताबिक, अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। संदिग्ध मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसी मेें दोनों मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं डॉक्टर, स्टाफ पीपीई किट पहनकर जाते हैं। फिलहाल नए आदेशों तक अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी सेवा बंद कर दी गई है।